चुनाव आयोग एक जून को हुए लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार ईवीएम में रिकाउटिंग करने रहा है। चुनाव आयोग ने हरियाणा की 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव में EVM में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं। इनमें करनाल और फरीदाबाद सीट शामिल है।
इनकी अब EVM चेक कराई जाएंगी। करनाल से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और फरीदाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री
कृष्णपाल गुर्जर चुनाव जीते हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की
आशंका जताई गई थी। इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की गई थी।
इसके अलावा चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग ने
हरियाणा के अलावा आंध्र प्रदेश की एक सीट के 2 बूथों, छत्तीसगढ़ की एक सीट के 4 बूथों, महाराष्ट्र की एक सीट के 40 बूथों, तमिलनाडु की 2 सीटों के 20 बूथों
और तेलंगाना की एक सीट के 20 बूथों की जांच करेगा।

