Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

हिमाचल में 11 छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें

हिमाचल प्रदेश में छात्राओं से यौन उत्पीडन का मामला सामने आया है। ये मामला चौपाल का है। जहां पर एक एक दुकानदार ने 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न किया है। क्षेत्र के एक स्कूल की छात्राओं ने एक अधेड़ व्यक्ति पर अलग-अलग समय पर उन्हें अश्लील तरीके से छूने का आरोप लगाया है।पुलिस ने स्कूल की यौन उत्पीड़न समिति की अध्यक्ष शिक्षिका की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


एफआईआर से पहले ही आरोपी सत्य प्रकाश मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वह चौपाल भूड़क खगना गांव का रहने वाला
है। बताया जा रहा है कि जब छात्राएं कुछ सामान खरीदने दुकान पर जाती थीं तो वह उन्हें अश्लील तरीके से छूता था। जानकारी के अनुसार आरोपी स्कूल
के साथ ही दुकान भी चलाता है। 

Related Post