Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

सीएम की पत्नी को टिकट ; भाजपा प्रत्याशी की हैट्रिक रोकने के लिए कांग्रेस ने खेला दांव

सीएम की पत्नी को टिकट ; भाजपा प्रत्याशी की हैट्रिक रोकने के लिए कांग्रेस ने खेला दांव

सीएम सुक्खू की पत्नी भी चुनावी मैदान में है। कांग्रेस हाईकमान देहरा विधानसभा हलके में उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। उपचुनाव में प्रत्याशी चयन में पार्टी के तीन सर्वेक्षणों में कमलेश का नाम आगे था। क्योंकि एक तो देहरा में उनका मायका है। दूसरा कारण यह है कि आलाकमान पिछले 25 साल से अजेय बनी इस विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का प्रभाव आजमाना चाह रहा है।

1500 रुपये मासिक देने की गारंटी को लागू करने के बाद महिला फैक्टर से भी मतदाताओं को साधना चाहता है। पिछले उपचुनाव में महिला प्रत्याशी देने का यह प्रयोग लाहौल स्पीति में भी सफल रहा है। देहरा विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री के गृह संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के तहत आता है। हालांकि यह जिला कांगड़ा में है। अगर देहरा विधानसभा हलके की बात करें तो यह पुनर्सीमांकन के बाद 2012 में थुरल सीट के खत्म होने के बाद अस्तित्व में आया था। यह ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र से कटकर अलग हलका बना।

इसके अस्तित्व में आने से लेकर यहां पर कांग्रेस चुनाव नहीं जीत सकी। इससे पहले भी इसका एक बड़ा क्षेत्र ज्वालामुखी में था तो 1998 से 2012 तक वहां भी कांग्रेस चुनाव हारती रही। देहरा से होशियार सिंह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी लगातार दो उपचुनाव जीत चुके हैं। अब भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की हैट्रिक को रोकने के लिए कांग्रेस ने ये दांव खेला है।

Related Post