Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

बकरीद पर बकरे की बलि देने जा रहे थे; अचानक हो गया बकरा गायब , नहीं मिला

बकरीद पर बकरे की बलि देने जा रहे थे; अचानक हो गया बकरा गायब , नहीं मिला

आज बकरीद पर एक ऐसी घटना घटी जिसमें एक परिवार बकरे की बलि देने जा रहे था। लेकिन रास्ते में अचानक बकरा गायब हो गया। जानकारी के अनुसार
बिहार के रोहतास जिले के गांव तिलौथा रलियान बिगहा का एक परिवार बकरे की बलि देने के लिए घर से कार पर निकला था, लेकिन बकरे की बलि देने से पहले कार हादसे का शिकार हो गई। और कार से बकरा भी गायब हो गया।

ये हादसा उस वक्त हुआ जब बिहार से अंबेडकरनगर जा रही स्कार्पियो चालक को नींद आने के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सिंगेरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। स्कार्पियो अनियंत्रित हो कर पलट गई। ये सभी लोग मन्नत पूरी होने पर मजार कछवछा शरीफ दरगाह पर बकरा की बलि देने जा रहे थे। घायलों को जिला चिकित्सालय मऊ में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बकरा गायब हो गया। बकरे का पता नहीं चला। ना तो घायल मिला और ही आसपास मिला।

Related Post