Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी ; पड़ोसी ने की थी पति-पत्नी हत्या

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के तहत बरमाणा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर (भोजपुर) गांव में हुई पति- पत्नी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है।
इस हत्याकांड के पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। इन्होंने चोरी के लिए बुजुर्ग
दंपत्ति की हत्या की थी। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक दंपत्ति के बेटे ने पुलिस को बताया था कि गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति उनके घर पर अक्सर आता जाता रहता है। उसे घर की हर गतिविधि की भी जानकारी होती है।

पुलिस ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना बुलाया। पहले वह सहयोग करने में आनाकानी करता रहा। सख्ती करने पर उसने वारदात के बारे खुलासा किया। साथ ही
वारदात में शामिल अपने दो साथियों के नाम भी बताए। अन्य दो साथी भी गिरफ्तार है। पुलिस रिमांड पर लेने के बाद हत्या में प्रयुक्त हथियार गंडासी को बरामद किया जा सकता है।

Related Post