Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

आचार संहिता खत्म, काम शुरू ; पानी की समस्या दूर करने को बोर करवाया


लोकसभा चुनाव प्रक्रिया खत्म होने और आचार संहिता खत्म होने के साथ ही पूर्व विधायक सक्रिय हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने नवादा पंचायत में बोर करवाया। इस बोर के बाद अब अकाल गढ़,नवादा,फूलपुर गांव के लोगों की पीने के पानी की समस्या दूर होगी। इस क्षेत्र में लंबे समय से पीने के पानी की समस्या से लोग जूझ रहे थे।

इस मोके पर पूर्व विधायक ने कहा की पांवटा साहिब के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके नवादा पंचायत प्रधान मेहराज खातून,जल शक्ति विभाग अधिशाषी अभियन्ता जितेंद्र सिंह ठाकुर,सहायक अभियंता शाम सिंह पुंडीर,पूर्व प्रधान जसपाल सिंह, अजरू खान,पूर्व प्रधान कमल जीत सिंह,धनवीर सिंह,मास्टर प्रीतम सिंह,पूर्व प्रधान मनजीत सिंह, मखन सिंह, जोगा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Post