Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

पूर्व विधायक किरणेश ने शहर में मांगे वोट

पूर्व विधायक किरणेश ने शहर में मांगे वोट

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने देर शाम पांवटा साहिब शहर में कांग्रेस पार्टी के शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंन डोर टू डोर जनसंपर्क किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों का कांग्रेस पार्टी को भारी समर्थन मिल रहा है। पूर्व विधायक ने कहा केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की जनविरोधी नीतियों से देश की जनता तंग आ चुकी हैं। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन को लाभ मिल रहा है। लोगों का भारी समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है।

Related Post