Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के प्रभारी व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता का ध्यान भटकाने का काम करती है। जबकि असल में जो जनता से जुड़े मुद्दे है जैसे बेरोजगारी, महंगाई, हैं उन पर बात नहीं करती। वह आंज भोज के डांडा भैला और कांशीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का देश और प्रदेश में ग्राफ गिर रहा है और इस बार केंद्र में इंडिया एलाइंस की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है इसको बचाना है। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप पर उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने एक फूटी कोड़ी भी संसदीय क्षेत्र में खर्च नहीं की है और आपदा के समय में भी इन नेताओं में केवल राजनीति की है।

उन्होंने कहा कि जो जयराम ठाकुर सरकार ने विधानसभा चुनाव से दो-तीन महीने पहले ही राजनीतिक लाभ के लिए खोले थे कोई बजट का प्रावधान नहीं था लेकिन कांग्रेस सरकार अगले साढे तीन साल में बंद संस्थान जरूरत के अनुसार फिर से खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो भाजपा की सरकार ने 75000 करोड़ से ज्यादा का ऋण छोड़कर गई थी। फिर भी प्रदेश की सुक्खू की सरकार ने विकास में बजट की कोई कमी नहीं आने दी।
इस मौके पर पूर्व विधायक किरणेश जंग, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, हरप्रीत सिंह, संजीव शर्मा, हिरदा राम चौहान, मनीष तोमर, लाल सिंह तोमर, राजेंद्र शर्मा, राजेश चौहान, गुरुदत्त चौहान आदि उपस्थित थे।

Related Post