Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

किसान अपनी फसल कम दाम पर दूसरे राज्यों में बेचने के लिए मजबूर : सैनी

किसान अपनी फसल कम दाम पर दूसरे राज्यों में बेचने के लिए मजबूर : सैनी

भाजपा किसान मोर्चा पांवटा साहिब मण्डल की बैठक मंडल अध्यक्ष अविनाश सैनी की अध्यक्षता में शिवपुर पंचायत के बरोटीवाला गांव में मण्डल महामंत्री हरिंदर सैनी के घर पर सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा , प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा , प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र कालता और ज़िला अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा और अन्य मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए अविनाश सैनी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति बिलकुल सम्वेदनहींन रवैया है। किसानों के साथ गोबर और दूध खरीद के झूठे वादे कर सत्ता में आई सरकार अब घुटनों के बल है।
अविनाश सैनी ने किसानों को पुरानी सरकार के समय दी जा रही सुविधाओं को गिनवाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व ऊर्जा मन्त्री सुखराम चौधरी का धन्यवाद किया और याद करवाया की पिछले समय में किसान अपनी फसल मंडी में बेच कर घर बाद में आता था और पेमेंट पहले खाते में आती थी। आज आलम यह है कि पेमेंट न आने की वजह से किसान अपनी फसल को कम दाम पर नगद दूसरे राज्यों में बेचने के लिए मजबूर है।
प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव देष्टा ने केंद्र सरकार की योजनाओं का धन्यवाद करते हुए लोगों से बढ़ चढ़ कर लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए कहा।

Related Post