Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

पूर्व विधायक स्व.रतन सिंह के पोते हरप्रीत की 18 महीने बाद फिर कांग्रेस में वापसी ; आज ये भी होगें शामिल

पूर्व विधायक स्व.रतन सिंह के पोते हरप्रीत की 18 महीने बाद फिर कांग्रेस में वापसी ; आज ये भी होगें शामिल

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर 2:00 बजे रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे इस दौरान कई लोग भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इसमें 18 महीने पहले ही विधानसभा चुनाव में स्वर्गीय सरदार रतन सिंह के पोते सरदार हरप्रीत सिंह भाजपा में चले गए थे अब फिर उनकी वापसी हो रही है इसके अलावा उनके कई समर्थक भी आज सीएम के मंच पर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

वहीं दूसरी और भाजपा के पूर्व महामंत्री मनीष तोमर पहले ही कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं उनके साथ उप प्रधान व कुछ और भाजपाई भी कांग्रेस में आ सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी पांवटा मंडल के पूर्व महामंत्री रहे और बीजेपी से निष्कासित होने के बाद पिछला विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़ने वाले मनीष तोमर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मनीष तोमर भी आज पांवटा साहिब प्रदेश के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के मंच पर समर्थकों के साथ शामिल हो सकते हैं। आंज भोज के कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ उन्होंने बैठक भी कर ली है।
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने वाले नेताओं की कल और रात और सुबह भी मैराथनी बैठक जारी रही।

Related Post