Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

बीजेपी मंडल अध्यक्ष तोमर ने विनोद सुल्तानपुरी पर बोला हमला ; क्या बोले

बीजेपी मंडल अध्यक्ष तोमर ने विनोद सुल्तानपुरी पर बोला हमला ; क्या बोले

भारतीय जनता पार्टी के पांवटा मंडल के अध्यक्ष रमेश तोमर ने कहा कि शनिवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी पांवटा साहिब के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे पर वह जनता को जरूर बताएं कि उनके पिता केडी सुल्तानपुरी 6 बार शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। उन्होंने पांवटा साहिब को क्या दिया। यह बात उन्होंने पांवटा साहिब के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने बीजेपी सांसद सुरेश कश्यप की उपलब्धियां के बारे में बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इस विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ 35 लाख रुपए विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए हैं। इसके अलावा कोरोना काल में भी वह जनता के बीच में हमेशा खड़े रहे हैं। पिछले साल जब सिरमौरी ताल में बादल फटने की घटना हुई तब भी उन्होंने लोगों की मदद की।इसके अलावा उत्तराखंड को हिमाचल से जोड़ने वाले नावघाट पुल के लिए 45 करोड रुपए की केंद्र स्वीकृत करवाई। और धौलाकुआं में आईआईएम, नाहन मेडिकल कॉलेज भी इनके कार्यकाल में केंद्र सरकार ने खोले हैं। जिसमें इनका योगदान रहा है।

Related Post