आज पांवटा साहिब के स्कूलों से विद्यार्थी श्री देईजी साहिबा मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष् में हरि यमुना सहयोग समिति द्वारा यमुना जी के निमित यमुना पथ परिक्रमा के अंतर्गत श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कर रही है। देई साहिबा राम मंदिर, पावँटा साहिब में गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल 120 विद्यार्थियों व विद्या पीठ सीनियर सैकंडरी स्कूल से 112 विद्यार्थियों ने अपने अध्यापको के साथ कथा का श्रवण किया।
इसमें कथा व्यास ऋषि प्रकाशानंद महाराज ने विद्यार्थियों को हमारा भविष्य चिंतन की बात कहते हुए सभी को पृथिवी व यमुना नदी में बदलते पर्यावरण के कारणों को समझाया व नदियों में प्रदुषण की रोकथाम के लिए शपथ दिलवाई व अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
हरि यमुना टीम ने सभी आये विद्यार्थियों उनके अध्यापकों व स्कूल का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। हरि यमुना सहयोग समित, हरि यमुना पथ परिक्रमा के अंतर्गत यमुना किनारे यमनोत्री धाम से प्रयागराज संगम तक निरतंर 54 व प्रयागराज संगम से यमुनोत्री धाम तक नदी के दूसरे तट पर निरंतर 54 श्री मद भागवत कथा द्वारा जन जागरण के लिए यमुना में प्रदुषण रोकने के बारे में प्रेरित करने को एक अनूठा प्रयास कर रही है।

