Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

पूर्व मंत्री सुखराम ने कही बड़ी बात : ये सरकार कब तक है ?

पूर्व मंत्री सुखराम ने कही बड़ी बात :  ये सरकार कब तक है ?

शिव मंदिर धर्मशाला बद्रीपुर में महिला शक्ति वंदना सम्मेलन में बोलते हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं पांवटा से भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार जाने वाली है। लोकसभा चुनाव से पहले या लोकसभा चुनाव के बाद इस कांग्रेस सरकार का जाना तय है।

हिमाचल की कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपना बहुमत हो चुकी है। यह सरकार कुछ दिनों की मेहमान है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार तो बजट सत्र में ही अपना बहुमत खो चुकी थी। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने गलत तरीके से कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 33 प्रतिशत का आरक्षण देने की घोषणा की है। इससे महिलाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। अभी सिर्फ एक महिला विधानसभा में है वह भी भारतीय जनता पार्टी से रीना कश्यप है। अब और आगे महिलाओं को मौका मिलेगा यह मोदी सरकार की सोच है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर, प्रदेश, जिला ,मंडल के सभी मोर्चों के महिला मोर्चा की पदाधिकारी , पार्टी से संबंधित प्रधान ,उप प्रधान ,बीडीसी सदस्य,जिला परिषद, और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए महिलाओं से संवाद किया।

Related Post