Breaking
Tue. Aug 25th, 2026

पांवटा में माजरा के समीप गौ वंश काटने वाले चार गिरफ्तार

पुलिस उप मंडल पांवटा साहिब के तहत माजरा थाना क्षेत्र में गत दिनों मिले गौ वंश के अवशेष के मामले में माजरा पुलिस ने चार गिरफ्तारियां की है इसमें दो व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बेहट के समीप के रहने वाले हैं जबकि दो पांवटा साहिब के मिश्रवाला के हैं।
गौरतलब है कि गत दिनों हिंदू संगठनों ने पुलिस को शिकायत की थी की थी माजरा के समीप गौ वंश के अवशेष मिले हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर अवशेष को कब्जे में लिया इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सहारनपुर से आए दो व्यक्तियों ने गौ वंश (बैल ) को माजरा के समीप काटा और काटने के बाद उसकी उसके मांस को बिक्री के लिए मिश्र वाला के दो युवकों को भी साथ लिया है इन्होंने बैल को काटकर उसके अन्य अवशेष को मौके पर छोड़ दिया जबकि बाकी हिस्सा काटकर बेचने के लिए ले गए।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार को गौ वंश तस्करी और हत्या के मामले में सख्त है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश से लोग यहां आकर गौ वंश को काटकर उसके मांस की तस्करी करते हैं। अब पुलिस इस मामले में और पूछताछ में जुटी है। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है। डीएसपी अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि की है। अभी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के नामो का खुलासा नहीं किया है। ‌

Related Post