भारतीय जनता पार्टी पाँवटा साहिब के मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने वीरवार को मण्डल में सोशल मीडिया संयोजक के पद पर नघेता पंचायत के अनुज शर्मा की नियुक्ति की हैं। इसके अलावा सहसंयोजक के पद पर पुरुवाला पंचायत के विजय चौधरी व नवादा पंचायत के हिमांशु सेनी की नियुक्ति की गई हैं।
सोशल मीडिया टीम में सदस्यों के रूप में नीरज कुमार कांशीपुर,अरुण सुत्ता आगरों,रोहित चौहान निगाली,नवीन शर्मा नघेता,विवेक शर्मा नघेता,सचिन शर्मा नघेता,रोहित भारद्वाज नघेता,तरुण बंसल गोरखुवाला,साहिल गुप्ता मानपुरदेवड़ा,नवीन चौधरी कोटडी-ब्यास,विशाल कुमार भुपपुर की नियुक्ति की गई हैं। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया की टीम आगामी लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका निभायेगी। और सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर यह टीम मण्डल को और अधिक मज़बूती प्रदान करेगी।

