Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

पांवटा साहिब के जामनीवाला गांव के सेना के नायक शहीद

पांवटा साहिब के जामनीवाला गांव के सेना के नायक शहीद

हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र के गांव जामनीवाला के होनहार सिपाही करनजीत सिंह 17वीं बटालियन जम्मू एवं कश्मीर राइफल के अंतर्गत 52वीं राष्ट्रीय राइफल में कश्मीर घाटी में तैनात थे।

नायक करनजीत सिंह कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे थे जिनका इलाज सेना के आर० आर० अस्पताल दिल्ली में चल रहा था। आज दिन में उनके स्वर्गवास की खबर परिवार को प्राप्त हुई। युवा अवस्था में अपने होनहार सपूत के स्वर्गवास की खबर सुनकर माता-पिता और परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

परिवार के साथ साथ पूरा क्षेत्र गमगीन है। अभी चंद महीने पहले उनकी शादी हुई थी। 29 फरवरी को 10 बजे शहीद के पैतृक गांव जामनीवाला में पूरे सैन्य सम्मान के साथ होगा शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। भूतपूर्व सैनिको ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related Post