राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में शिक्षा संवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद द्वारा की गई। जिसमें विद्यार्थियों के अभिभावक और एसएमसी के अध्यक्ष इंदर सिंह राणा और उपाध्यक्ष श्यामलाल पुंडीर ने आने वाली परीक्षाओं के विषय में विद्यार्थियों के हित में प्रधानाचार्य से बात की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य ने डॉक्टर दीर्घायु ने बताया की दसवीं व बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षाएं हो गई हैं। अगले कुछ दिनों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही है। परीक्षाओं के दौरान नकल को रोकने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावकों से कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में ध्यान दें तथा छात्राओं को परीक्षाओं के समय घर का कार्य ना कराकर पढ़ने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर प्रवक्ता जेपी तोमर , रमेश चौहान ,कांता शर्मा, अर्चना शर्मा उर्मिला , रेखा , अनुराधा और बीना आदि उपस्थित रहे।

