Breaking
Thu. Jun 18th, 2026

Breaking news : हिमाचल में कांग्रेस और निर्दलीय विधायको का अपरहण: सीएम सुक्खू ने लगाए आरोप

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए आज हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका सही साबित हुई। यह दावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी किया था।
जानकारी मिली है कि कांग्रेस के कुछ एमएलए और कुछ निर्दलीय ने बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन को वोट दिया है। बीजेपी के 25, कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय के साथ 34 वोट हो सकते है। जीतने के लिए 35 चाहिए। लेकिन एक वोट लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया। इसलिए आचार संहिता का उलंघन माना गया।

हिमाचल बीजेपी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हर्ष महाजन को बीजेपी ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया था।दूसरी और कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी को अपना उम्मीदवार बनाया।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी उनके विधायकों का अपरहण कर रही है और हो सकता है उनको पंचकूला ले जाया गया हो।

Related Post