Breaking
Sat. May 2nd, 2026

क्या हिमाचल कांग्रेस में खेला हो गया : राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग हुई :पूर्व सीएम

क्या हिमाचल कांग्रेस में खेला हो गया : राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग हुई :पूर्व सीएम

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए आज चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका बन गई है। यह दावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया है। अगर कुछ कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की होगी तो भाजपा अविश्वास प्रस्ताव भी ला सकती है। हालांकि वोटो की गिनती के बाद शाम तक क्लियर हो पाएगा।

हिमाचल बीजेपी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हर्ष महाजन को बीजेपी ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया।दूसरी और कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

सिंघवी मूलत: हिमाचल के रहने वाले नहीं हैं, यही तर्क देते हुए BJP ने उनके सामने हर्ष महाजन को अपना उम्मीदवार बनाया। 68 विधायकों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में BJP के पास 25 विधायक हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं। जबकि तीन विधायक निर्दलीय हैं। कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है लेकिन भाजपा को क्रॉस वोटिंग की उम्मीद है। जीत के लिए 35 विधायको का समर्थन चाहिए। अगर निर्दलीय 3 और कांग्रेस के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की तभी बीजेपी जीत सकती है। सीएम सुखविंदर सिंह  का बयान आया है उन्होंने कहा कि हमारे पास 40 विधायक थे अगर क्रॉस वोटिंग नहीं होगी तो हम जीत रहे हैं।

Related Post