Breaking
Sat. May 2nd, 2026

पीपलीवाला पंचायत प्रधान चुनाव जीते नजीर किस पार्टी से : बीजेपी या कांग्रेस

पीपलीवाला पंचायत प्रधान चुनाव जीते नजीर किस पार्टी से : बीजेपी या कांग्रेस

पीपलीवाला पंचायत प्रधान के लिए दिन में हुए चुनाव के बाद रविवार देर शाम काउंटिंग संपन्न हुई। इस उप चुनाव में मोहम्मद नजीर ने जीत दर्ज कर ली है। इस चुनाव में नजीर को 681, हारून को 578 जबकि प्रमोद चौधरी 554 वोट मिले। इस चुनाव में पहले से ही त्रिकोणीय मुकाबले के आसार थे और आखिरकार मुकाबला नजीर ने जीत लिया।

अब नजीर के चुनाव जीतने के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कुछ नेता इनको कांग्रेस के उम्मीदवार बता रहे हैं जबकि भाजपा के नेता इनको भारतीय जनता पार्टी का कह रहे हैं अब यह नजीर कांग्रेस विचारधारा से है या भारतीय जनता पार्टी के यह तो प्रधान ही स्पष्ट करेंगे फिलहाल तो नजीर चुनाव जीत गए हैं। जीत के बाद उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

Related Post