
शुक्रवार को पांवटा साहिब के गीता भवन मंदिर परिसर में हर हर महादेव कावड़ सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 80 लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर में महिलाओं ने भी बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। इस दौरान हर हर महादेव कावड़ सेवा समिति के सदस्यों वैभव गुप्ता, मयंक महावर हिमांशु मित्तल, साहिल गुप्ता आदि ने बताया कि समिति ने पांवटा में तीसरा रक्तदान शिविर लगाया गया है जिसमें हिमालयन अस्पताल ॠषिकेष उत्तराखंड से आई मेडिकल टीम ने इसे सफल बनाया। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह दिखा।
