Breaking
Sat. May 2nd, 2026

वन विभाग पर सवालिया निशान: आंज भोज में अवैध खैर की लकड़ी का जखीरा पकड़ा : बीजेपी नेता संलिप्त

वन विभाग पर सवालिया निशान: आंज भोज में अवैध खैर की लकड़ी का जखीरा पकड़ा :  बीजेपी नेता संलिप्त

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब वन मंडल के तहत राजपुरा पंचायत के अंतर्गत प्राइवेट वन डिपो से अवैध तौर पर इकट्ठा की गई खैर की लकड़ी बरामद की गई है। आरोप हैं कि भाजपा नेता के डिपो से मिली लकड़ी रिजर्व फॉरेस्ट से काटी गई है। इस कारण वन विभाग की कार्यशैली भी शक के बारे में आ गई है कि आखिर इतनी मात्रा में कब खैर काटे गए और वनरक्षक वन अधिकारी कहां सोए हुए थे।
अब नेता और विधायक इनको बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

पांवटा साहिब के राजपुरा के बिकोली में एक प्राइवेट डिपो से बड़ी तादाद में खैर कटान का मामला सामने आया है इस डिपो में तकरीबन दो पिकअप यानी लाखों रुपए से भी ज्यादा की खैर की लकड़ी बरामद की गई है वहीं अधिकारियों की माने तो अभी तक इस लकड़ी के कागज आरोपी व्यक्ति पेश नहीं कर पाया है।

भाजपा नेता के डिपो से मिली लकड़ी रिजर्व फॉरेस्ट से काटी गई है बता दें कि रिजर्व फॉरेस्ट में अवैध कटान की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थी।

इस बारे में पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्या राज ने बताया कि राजपुर क्षेत्र में खैर की लकड़ी बरामद की गई है अभी तक वह कागज़ प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। लकड़ी को फॉरेस्ट विभाग द्वारा जब्त किया जा रहा है

Related Post