Breaking
Thu. Jun 18th, 2026

पांवटा में 23 को रक्तदान शिविर

पांवटा में 23 को रक्तदान शिविर

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के गीता भवन मंदिर परिसर मुख्य बाजार में हर हर महादेव कावड़ सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 23 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे किया जा रहा है। इस शिविर में आकर रक्तदाता जन कल्याण के भागीदार बन सकता है।
गौरतलब है कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 साल से कम और 60 साल से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर कोई गंभीर बीमारी हो तो उसे रक्तदान नहीं करना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति की बड़ी सर्जरी हुई है। तो छह महीने तक उसे रक्तदान करने से बचना चाहिए।
रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार होता है। इससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। खून में आयरन की ज़्यादा मात्रा, दिल के दौरे का खतरा बढ़ा सकती है। इसलिए रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। रक्तदान शिविर में आए डॉक्टर की सलाह और जांच के बाद ही कर सकते है।

Related Post