Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

सुक्खू के बजट ने किया हिमाचल के पत्रकारों को निराश

सुक्खू के बजट ने किया हिमाचल के पत्रकारों को निराश

प्रदेश के पत्रकारों को सरकार के बजट से आस थी। लेकिन इस बजट से भी पत्रकारों के हाथ

निराशा ही लगी। पत्रकारों को आस थी कि हरियाणा व पंजाब की तर्ज पर उनके लिए पेंशन की घोषणा होगी।

हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष डा रणेश राणा व संगठन मंत्री गोपाल दत्त शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता श्यामलाल पुंडीर ने कहा कि हमें आशा थी कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मीडीया जगत के लिए भी कुछ घोषणा अवश्य करेंगे।

जबकि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वायदा किया था कि सत्ता में आते ही पत्रकारों के पेंशन का प्रावधान होगा। इसके अलावा गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा व दुर्घटना बीमा सहित उनकी सामाजिक सुरक्षा को लेकर बजट में प्रावधान होगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

Related Post