हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज विधानसभा में बजट पेश किया जिसमें हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम दिहाड़ी 350 रुपए से बढ़ाकर400 कर दी है।
इसके अलावा सभी कर्मचारी और पेंशनर्स के एरियर का भुगतान 1 मार्च 2024 से चरणबद्ध ढंग से शुरू कर दिया जाएगा। 1 अप्रैल 2024 से 4 प्रतिशत की दर से
महंगाई भत्ते (DA) कि किश्त जारी कर
दी जाएगी।
विधायक निधि 2.10 करोड़ से बढ़ाकर 2.20 करोड़ करने की घोषणा। 60 साल से अधिक आयु के भूतपूर्व सैनिक, जिन्हें कोई और पेंशन नहीं मिलती, उनकी 3000 की पेंशन को बढ़ाकर 5000 रुपए किया जाएगा।
ओलिंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली 3 करोड़ की राशि बढ़ाकर 5 करोड़, सिल्वर मेडल विनर को मिलने वाली 2 करोड़ की राशि
को 3 करोड़, ब्रोंज मेडल विनर को 1 के बजाए 2 करोड़ रुपए देने का ऐलान । एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर मिलने वाली 50 लाख की इनामी राशि को 4
करोड़ किया। सिल्वर मेडल पर 30 लाख के इनाम को बढ़ाकर ढाई करोड़, ब्रोंज मेडल जीतने पर मिलने वाली 30 लाख की राशि को बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए करने की घोषणा।
कॉमन वेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने पर 50
लाख की राशि बढ़ाकर 3 करोड़, सिल्वर
जीतने पर 30 लाख की राशि को बढ़ाकर
2 करोड़ और ब्रोंज जीतने पर मिलने वाली
20 लाख की राशि बढ़ाकर एक करोड़
प्रारंभिक स्कूलों के खेलों में खिलाड़ियों
की डाइट मनी 250 रुपए, अन्य
खिलाड़ियों को 400 रुपए प्रतिदिन, इंटर
यूनिवर्सिटी और नेशनल में भाग लेने
वाले खिलाड़ियों को 500 रुपए रोजाना,
होस्टल में रहने वाले खिलाड़ियों की डाइट
मनी 250 से बढ़ाकर 400 रुपए करने की
घोषणा।
पुलिस कर्मियों की 210 रुपए की डाइट
मनी को बढ़ाकर 1000 रुपए प्रति माह
किया। करदाताओं की सुविधा के लिए एक एप्लिकेशन विकसित की जाएगी।
करदाता संवाद कार्यक्रम शुरू किया
जाएगा।

