Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

आज पांवटा में पुलिस ने नहीं ; MTA ने किए 103 के चालान और 3 वाहन सीज

आज पांवटा में पुलिस ने नहीं ;  MTA ने किए 103 के चालान और 3 वाहन सीज

आज पांवटा साहिब में MOBILE TRAFFIC MAGISTRATE (MTA) जिला सोलन सिरमौर ने पांवटा साहिब में यातायात पुलिस के साथ गोविंद घाट बैरियर पर SPOT TRAIL/यातायात चैकिंग की। इस दौरान यातायात चैकिंग में103 चालान छोटे बडे वाहनो के मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए तथा 89 चालानो का भुगतान मौका पर ही किया गया जिसमे कुल 1,34,100/ रुपए जुर्माना वसूला गया ।

इसके अलावा 03 वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत impound किया गया जिन्हे सुरक्षित हेतू पुलिस थाना पांवटा साहिब मे खडे किए गए है। जिन वाहन चालको ने अपने-अपने चालानो का भुगतान मौका पर नही किया है उन्हे हिदायत दी गई है कि वह अपने चालानो का भगुतान दिनांक 15/03/2024 को LD Mobile Traffic Magistrate कोर्ट नाहन मे आकर अपने चालान का भुगतान कर सकते है।

Related Post