राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को 11वीं कक्षा की छात्राओं ने 12वीं कक्षा की छात्राओं को विदाई दी। इस समारोह में स्कूल में अपना-अपना अनुभव बता रही कई छात्राओं के मंच पर बोलते बोलते ही खुशी की आंसू छलक पड़े। इस दौरान के कई टीचर्स भी भावुक हुई। और खट्टे-मीठे अनुभव के साथ 12वीं कक्षा की छात्राओं को आज विदाई दी गई। इस मौके पर कई छात्राओं ने मंच पर बेहतरीन नृत्य भी प्रस्तुत किया और अंत में पहाड़ी नाटी के साथ सभी ने खूब धूम मचाई।
इस अवसर पर राधिका , पलक, नेहा , मुस्कान और ऋतु मिस फेयरवेल चुनी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद ने सभी छात्राओं को आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान छात्राओं ने विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल की छात्राओं अपने अपने अनुभव सांझा किए।इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद, एसएमसी के उपाध्यक्ष श्यामलाल पुंडीर, पूनम खंतवाल, रमेश चौहान, सुरेंद्र, जेपी तोमर, अर्चना उप्रेती,रचना गुलेरिया, कांता शर्मा, राजुल ठाकुर, रमेश भारद्वाज,शीतल शर्मा और भुवनेश्वरी तोमर उपस्थित थे।

