हिमाचल में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए हर्ष महाजन को बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। महाजन ने गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल की मौजूदगी में नामांकन भरा।
दूसरी और कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। सिंघवी ने भी गुरुवार को नॉमिनेशन किया।
सिंघवी मूलत: हिमाचल के रहने वाले नहीं हैं, यही तर्क देते हुए BJP ने उनके सामने हर्ष महाजन को अपना उम्मीदवार बनाया है। 68 विधायकों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में BJP के पास 25 विधायक हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं। जबकि तीन विधायक निर्दलीय हैं। कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत है लेकिन भाजपा को क्रॉस वोटिंग की उम्मीद है। जीत के लिए 35 विधायको का समर्थन चाहिए। अगर कांग्रेस के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की तभी बीजेपी जीत सकती है। अब देखना है राजनीति क्या रंग लाती है।

