राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पांवटा साहिब की तरफ से एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम किया गया ।जिसमें उनके द्वारा ई-वेस्ट मैनेजमेंट के विषय में छात्राओं को जागरूक किया।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के 100 वोलेंटियर्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉक्टर दीर्घायु प्रसाद द्वारा किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता जितेंद्र सिंह द्वारा वोलेंटियर्स को इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। और बताया की इसका निष्पादन करना कितना आवश्यक है। प्रधानाचार्य ने वोलेंटियर्स को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कचरा हेवी मेटल छोड़ता है जो हमारे मिट्टी और वातावरण को प्रदूषित करता हैं।

