Breaking
Sat. May 2nd, 2026

लिटिल मास्टर बना शतरंज का चैंपियन

लिटिल मास्टर बना शतरंज का चैंपियन

जिला सिरमौर के शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल करने वाले द स्कोलर्स होम स्कूल ने खेल और खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन कर भी नाम कमाया है। स्कूल का छात्र माधव गर्ग अब थाईलैंड जाएगा।

निदेशक डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने विद्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12वीं नेशनल स्कूल चैस चैंपियनशिप 2024 पटना (बिहार) में 6 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक हुई।

यह प्रतियोगिता मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के सहयोग से आल बिहार चैस एसोसिएशन ने आयोजित की।

इस प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-9, अंडर -11, अंडर- 13, अंडर-15, अंडर-17 वर्ग में बॉयज और गर्ल्स ने भाग लिया।
हमारे विद्यालय के कक्षा 3 के माधव गर्ग ने भी अंदर-9 वर्ग के अंतर्गत इस प्रतियोगिता में हिमाचल राज्य की तरफ से भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में एक हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा माधव गर्ग ने अंडर-9 बॉयज कैटिगरी में एशियन स्कूल चैस चैंपियनशिप, थाईलैंड के लिए अपना नाम दर्ज किया जोकि सितंबर 2024 को थाईलैंड में होगी।
माधव गर्ग ने इस प्रतियोगिता में 26वां रैंक प्राप्त किया तथा इस प्रतियोगिता में चयनित हुए पहले 50 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जाएंगे।

लगभग 3 वर्ष पहले स्कूल अध्यापिका श्रीमती रविंद्र कौर रैना ने स्कूल शारीरिक प्रशिक्षक (HOD) डॉ कुलदीप बतान को माधव गर्ग की शतरंज के लिए जिज्ञासा को सांझा किया।

तत्पश्चात माधव के पिता श्री सुशील गर्ग के सहयोग तथा चैस के कोच श्री आशीष तथा सहयोगी अध्यापक श्री प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अंडर 9 बॉयज कैटिगरी में माधव ने यह स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक महोदया श्रीमती गुरमीत कौर नारंग, स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती निशा परमार व ऐकेडमिक कोऑर्डिनेटर कक्षा (1-5) श्रीमती श्वेता सूद ने स्कूल शारीरिक प्रशिक्षक (HOD) डॉ कुलदीप बतान तथा सहयोगी अध्यापक श्री रोहित शर्मा, कुमारी लक्ष्मी, श्रीमती निशा कुमारी, श्री सुधीर कुमार, श्री अमित कुमार एवं सभी अध्यापकों को माधव गर्ग की इस अविस्मरणीय जीत पर हार्दिक बधाई दी।

Related Post