Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

MC में फिर हंगामा : अभद्रता करने पर पार्षद तीन बैठकों के लिए बाहर करने को प्रस्ताव

MC में फिर हंगामा : अभद्रता करने पर पार्षद तीन बैठकों के लिए बाहर करने को प्रस्ताव

आज नगर परिषद में फिर हंगामा हो गया। 6 फरवरी को नगर परिषद की हुई बैठक में नगर परिषद के उपाध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार के मामले को लेकर आज नगर परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि जो भी पार्षद अभद्र व्यवहार करेगा उसको तीन बैठकों के लिए निलंबित किया जाएगा। अब यह प्रस्ताव नगर निकाय के निदेशक को भेज दिया है। इस बैठक में कांग्रेस समर्थित 4 पार्षदों ने विरोध किया जबकि भाजपा समर्थित 7 पार्षदों ने बहुमत के साथ इसको पारित कर दिया अब देखना है कि इस पर क्या होगा।

गौरतलब है कि नगर परिषद पांवटा साहिब सभागार कक्ष में 6 फरवरी को बैठक आयोजित हुई थी जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर ने पार्षदों के साथ शहरी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान एसडीएम पांवटा और कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे गुंजीत सिंह चीमा तथा उपाध्यक्ष ओपी कटारिया विशेषरूप से
मौजूद रहे।

लेकिन इस बीच वार्ड नंबर आठ के पार्षद डॉक्टर रोहतास नागिया और नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया के बीच जमकर बहस हुई है। गाली गलौच और तू तू मैं मैं भी हुई थी। उपाध्यक्ष के साथ हुई अभद्रता के मामले को लेकर आज बैठक बुलाई गई थी।

Related Post