जिला सिरमौर के पांवटा साहिब का वीर शिवाजी स्पोर्टस एण्ड कल्चरल इस बार 28वीं वीर शिवा जी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
पाँवटा साहिब के नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए तैयारी पूरी है। अब
दर्शकों को अगले कई दिनों तक बैट बॉल का रोमांच देखने को मिलेगा। क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने बताया कि क्लब पिछले 27 सालों से प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेकर कईं युवा रणजी ट्राफी भी खेल चुके है। पाँवटा के खिलाड़ी गुरविन्द्र सिंह रणजी खेल रहे है।इस प्रतियोगिता मे पूरे उत्तर भारत से क्रिकेट की बेहतरीन टीमें आती हैं। प्रतियोगिता के लिए नप मैदान मे पिच का निर्माण पूरा हो चुका है।
यह प्रतियोगिता दो चरणों मे होती है। एक चरण मे उत्तर भारत के राज्यों की 16 टीमे आपस मे भिड़ेंगी तथा दूसरे चरण मे जिला सिरमौर और आसपास की 16 टीमें भाग लेंगी। दोनों वर्ग की विजेता टीमें फाइनल खेलेगी। खिताब पर कब्जा करने वाली टीम को ट्राफी व नकद इनाम तथा दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को भी नकद इनाम व ट्राफी प्रदान की जाएगी।

