हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ई-मेल से इस्तीफा भेज दिया। अब वे 12 फरवरी को भाजपा जॉइन करने जा रहे हैं।इस दौरान वह शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे।
उन्होंने अपने समर्थकों को सेक्टर 6 स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के मेन गेट पर इकट्ठा होने को कहा है। यहां से जुलूस बनाकर वे भाजपा के दफ्तर जाएंगे।
उनकी भाजपा जॉइनिंग के वक्त भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान CM मनोहर लाल भी कार्यक्रम में आ सकते हैं।
कांग्रेस छोड़ने पर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि पार्टी में चल रही गलत नीतियों को लेकर उन्होंने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा था लेकिन नही मिला।

