Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

पाक चुनाव में गड़बड़ी पर हंगामा जारी, दूसरी और त्रिशंकु सरकार बनाने की तैयारी , अब क्या है हालत


पाकिस्तान में चुनाव संपन्न होने के बाद काउंटिंग जारी है। एक और पाक चुनाव में गड़बड़ी पर हंगामा जारी है। दूसरी और त्रिशंकु सरकार बनाने को PPP के बिलावल भुट्टो और PML-N के नवाज शरीफ साथ मिलकर सरकार बनाने की तैयारी कर रहे है। ये पहले भी साथ साथ सरकार चला चुके है।

पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी,PPP चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारीने शुक्रवार रात लाहौर में PNL-N चीफ
शाहबाज शरीफ से मुलाकात की। दोनोंपार्टी देश में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता लाने के लिए मिलकर काम करने
पर सहमत हुए हैं।

वहीं दूसरी ओर इमरान खान के समर्थकों का कहना है कि हम जीत रहे थे,सुबह हुई तो नतीजे पलट दिए
इमरान खान की पार्टी PTI ने कहा कि हमारी पार्टी के उम्मीदवार 8 फरवरी की रात को जीत की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन, सुबह होने पर हमारे कईउम्मीदवारों को हारा हुआ घोषित कर दिया गया। दर्जनों सीटों पर ऐसा हुआ।

जियो न्यूज रिपोर्ट

Related Post