आज BIS क्लब, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (छात्र) पांवटा साहिब के नवी से 12वीं कक्षा के 21 छात्रों द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया गोंदपुर पांवटा साहिब स्थित उद्योग इंटरनेशनल सिलेंडर प्राइवेट लिमिटेड का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।
यह भ्रमण BIS शाखा कार्यालय देहरादून द्वारा प्रायोजित किया गया तथा देहरादून कार्यालय की ओर से संतोष व अनिल बडोनी इसमें शामिल हुए।
BIS क्लब के मेंटर टीचर राजेंद्र चौहान (प्रवक्ता फिजिक्स) ने बताया की कंपनी के HR मैनेजर अनिल राठौड़ ने छात्रों को एलपीजी सिलेंडर बनाने की प्रक्रिया तथा सुरक्षा से संबंधित अपनाए जाने वाले मानकों का विस्तार पूर्वक वर्णन छात्रों को समझाया।
उन्होंने बताया की कंपनी द्वारा तैयार सिलेंडरों की BIS द्वारा किस प्रकार टेस्टिंग की जाती है और जांचे गए सिलेंडरों को ISI मार्क प्रदान किया जाता है। मैटर अध्यापक राजेंद्र चौहान के अलावा देवेन्द्र सिंह व इंद्र सिंह भी छात्रों के साथ मौजूद रहे। भ्रमण कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ प्रेम पाल ठाकुर, बलबीर सिंह चौधरी व अन्य अध्यापकों ने इंटरनेशनल सिलेंडर्स प्राइवेट लिमिटेड तथा देहरादून से पधारे हुए प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया ।

