Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

आम चुनाव : पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान समर्थक आगे, अभी तक किसको कितनी सीटें

 

पड़ोसी देश में पाकिस्तान में नेशनल असेंबली की 265 सीटों और 4 प्रांतो में हुए असेंबली चुनाव के परिणाम और रुझान आने शुरू हो गए है। प्रारंभिक रुझानों में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान समर्थक आगे चल रहे है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए। बाकी सीटें रिजर्व हैं।

अभी तक पाकिस्तान में मुख्य रूप से 3 पार्टियों के बीच मुकाबला चल रहा है। इनमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने 56 पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI आजाद ) ने 81 और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने 44 सीटें जीती है। पूर्व बहुमत के लिए 133 सीट जरूरी है। इस आंकड़े को अभी कोई पार नहीं कर पाया है।
जियो न्यूज पाकिस्तान

गौरतलब है कि नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए कल वोटिंग खत्म होने के बाद आज भी काउंटिंग जारी है। मतदान वीरवार को सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक चला। चुनाव आयोग ने 18 घंटे की देरी
के बाद आधिकारिक नतीजे घोषित करना
शुरू कर दिए हैं।

इसके अलावा 4 राज्यों में पंजाब प्रांत में इमरान समर्थक और पीएमएल नवाज के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। सिंध में पीपीपी पार्टी आगे चल रही है। खेबर पख्तूनवा में भी इमरान खान समर्थक आगे है। और बलूचिस्तान में भी बराबर की टक्कर चल रही है। देर रात तक सभी परिणाम घोषित हो सकते है।

Related Post