Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

आज पीपलीवाला पंचायत प्रधान पद के लिए एक ही दिन में 9 ने भर दिए पर्चे

आज पीपलीवाला पंचायत प्रधान पद के लिए एक ही दिन में 9 ने भर दिए पर्चे

जिला सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब की पीपलीवाला पंचायत के प्रधान पद लिए हो रहे उप चुनाव में आज एक ही दिन में 9 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल कर दिए। अभी 12 फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन भी है।

इस पद के लिए 8 फरवरी को प्रमोद कुमार ने पर्चा दाखिल किया था और आज 9 फरवरी को खटीजा खातून, सराफत अली, यूनस मोहम्मद, सदाम हुसैन , नजीर मोहम्मद , नसीम अहमद ,मोहम्मद इकबाल, समीम मोहम्मद
मनोज कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 15 फरवरी को नामांकन वापसी के दिन कितने उमीदवार मैदान में खड़े रहते है। ये तो समय ही बताएगा।

गौरतलब है कि इस पंचायत में लगभग 2200 मतदाता है। जिसमें 1600 के करीब मुस्लिम और 600 के करीब हिंदू मतदाता है। और पिछले कई सालों से इस सीट पर मुस्लिम बिरादरी का कब्जा रहा है।

अब 12 फरवरी को प्रात: 11 से सायं 3 बजे तक भर सकते हैं। 13 फरवरी को प्रात: 10 बजे से प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएंगी। जबकि 15 फरवरी को प्रात: 10 बजे से सायं 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 15 फरवरी को नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद चुनावी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे।

25 फरवरी को प्रात: 8 से सायं 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे तथा उसके बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Related Post