Breaking
Sat. May 2nd, 2026

हल्द्वानी में उपद्रवियों के जाल में ऐसे फंसी पुलिस : पत्रकारों पर भी हमले, कैमरे तोड़े

हल्द्वानी में उपद्रवियों के जाल में ऐसे फंसी  पुलिस : पत्रकारों पर भी हमले, कैमरे तोड़े

उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध तौर पर बनी मजार को तोड़ने गई पुलिस पर पत्थर और पेट्रोल बम से हमले हुए थाने को जला दिया गया और पत्थर बाजी में दर्जनों लोग घायल हो गए इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल है। पुलिस पर हमले की पूर्व नियोजित

योजना थी। घरों की छतों पर पत्थर और पेट्रोल पंप रखे गए थे और तंग गलियों से गुजर रही पुलिस उनके जाल में फंस गई और भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान कवरेज के लिए पत्रकारों पर भी हमले किए गए उनके कैमरे तोड़े गए।

ऐसे फंसी पुलिस

जब तंग गलियों में उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए अंदर घुस रही पुलिस फोर्स उनके ही जाल में फंस गई। घरों की छतों से पुलिसकर्मियों पर लगातार पथराव होता रहा। गलियों से बचते-बचाते पुलिसकर्मी किसी तरह मुख्य सड़क पर आ सके।

बनभूलपुरा में भेजी गई पुलिस फोर्स दूसरे जिलों या अन्य थानों से आई थी जिन्हें इस इलाके का अंदाजा तक नहीं था। अधिकारियों के आदेश का पालन पूरा करने के लिए फोर्स अंदर तो घुस गई, लेकिन वह चक्रव्यूह में फंस गई, जिस कारण जान पर बन आई।

अब उत्तराखंड की सरकार ने क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है । उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं कुछ लोगों को गिरफ्तारी अभी हुई है।

Related Post