Breaking
Sat. May 2nd, 2026

कुत्ते की वफादारी : हिमाचल के सुनसान जंगल में की मालिक के शव की रखवाली

कुत्ते की वफादारी : हिमाचल के सुनसान जंगल में की मालिक के शव की रखवाली

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते की मालिक के प्रति वफादारी की खबर सामने आई हैं।

जानकारी के अनुसार पुलिस इस कुत्ते की बदौलत लापता ट्रैकर्स युवक-युवती का पता लगाने में सफल रही। जंगल में कुत्ते के जोर-जोर से भौंकने की आवाज सुनकर रेस्क्यू टीम शवों तक पहुंची।

टीम जब शवों के पास पहुंची तो कुत्ता उन्हें पास नहीं आने दे रहा था। मुश्किल से कुत्ते को दूर किया और शवों को कब्जे में लिया।

बताया जा रहा है कि 2 दिन तक यह पालतू कुत्ता बिना कुछ खाए मालिक के शव के पास बैठा रहा और सुनसान जंगल में रखवाली करता रहा।

जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिले के बीड़ में पठानकोट का युवक और महाराष्ट्र की युवती रविवार को ट्रैकिंग पर निकले थे। 2 दिन बाद मंगलवार को दोनों के शव बरामद किए गए। अब मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

Related Post