Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

पांवटा साहिब नगर परिषद में शामिल होगा ये क्षेत्र

पांवटा साहिब नगर परिषद में शामिल होगा ये क्षेत्र

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की बद्रीपुर पंचायत के शमशेरपुर का 68.6 बीघा क्षेत्र अब नगर परिषद में शामिल होगा। इसके लिए शहरी विकास विभाग ने अधिसूचना जारी की है। और लोगों से आपत्तियां भी मांगी है।

गौरतलब है कि यह शमशेरपुर एरिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में है। लेकिन यहां पर 68.6 बीघे जमीन नगर परिषद में नही थी। जिस कारण इस क्षेत्र में विकास के काम नहीं हो सकते थे। इस क्षेत्र के नगर परिषद में आने से यहां पर विकास के काम भी होंगे।

ये क्षेत्र वार्ड नंबर 13 में आता था और लोग मतदान में भी भाग लेते थे लेकिन भूमि नगर परिषद क्षेत्र में नहीं थी जिस कारण नगर परिषद विकास के काम नहीं करवा सकी थी। बद्रीपुर पंचायत में भी यह एरिया था लेकिन वोट नगर परिषद के वार्ड 13 में डाले जाते थे। पहले एमसी यहां पर गलियां और अन्य काम नहीं कर पा रही थी। नगर परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। और यह प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को भेजा गया था इसके बाद विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। और आपतियों दर्ज करने को 2 सप्ताह का समय दिया गया है।

Related Post