Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

नगर परिषद पांवटा की बैठक में भिड़े पार्षद, गाली गलौच और तू तू मैं मैं

मंगलवार को नगर परिषद पांवटा साहिब सभागार कक्ष में बैठक आयोजित हुई जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर ने पार्षदों के साथ शहरी क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

अध्यक्ष ने सभी वार्डों के पार्षदों से 5-5 प्राथमिकता वाले विकासात्मक कार्यों की शीघ्र सूची मांगी। इस दौरान
एसडीएम पांवटा और कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे गुंजीत सिंह चीमा तथा उपाध्यक्ष ओपी कटारिया विशेषरूप से मौजूद रहे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर ने मार्च माह में होने वाले होली मेला 2024 के आयोजनं, शहरी क्षेत्र की डंपिंग साइट में कूडा पृथक्करण करने के ठेके, घर-घर से कूड़ा एकत्रीकरण फीस वसूली करने के बारे में चर्चा की गई।
लेकिन इस बीच वार्ड नंबर आठ के पार्षद डॉक्टर रोहतास नागिया और नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया के बीच जमकर बहस हुई है। गाली गलौच और तू तू मैं मैं भी हुई। लेकिन अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
अब सवाल उठ रहा है कि लोग ऐसे पार्षदों को चुनकर नगर परिषद में भेज रही है जो विकास की बजाय हंगामा करते हैं। वास्तव में क्या हुआ यह तो इन लोगों के स्पष्टीकरण के बाद ही पता चलेगा।

Related Post