जिला सिरमौर के शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब सीनियर सेकेंडरी को- एजुकेशनल व सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में तीन लाख रुपए की धनराशि दी है। ये स्कूल सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल जीवन मूल्यों को आधार बनाकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। स्कूल के निदेशक ने बताया कि शिक्षा तभी सार्थक होती है जब वह परोपकार का मार्ग दिखाए। इसी दिशा में विद्यालय सदा से प्रयासरत रहा है।
बीते समय में हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से यहां का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। हिमाचल को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा करने में सभी संस्थाओं ने बहुत योगदान दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सिक्खू ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया।

