Breaking
Sat. May 2nd, 2026

ऊपरी इलाके में बारिश और बर्फबारी : गिरि जटोन बैराज के छोड़ा गया पानी

ऊपरी इलाके में बारिश और बर्फबारी : गिरि जटोन बैराज के छोड़ा गया पानी

फाइल फोटो
जिला सिरमौर के गिरि जटोन बैराज श्री रेणुका जी से जानकारी मिली है कि गिरी जटोन बैराज श्री रेणुका जी के गेट नंबर 3 से 6 इंच पानी छोड़ा जा रहा है।

गिरी नदी के पास आने वाली पंचायतों, सभी मैदानी इलाकों मे होने की बढ़ सकता है या बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा सभावना बन सकती है।

अतः सभी स्थानीय जनता से अपील की है गिरी नदी के आस-पास जाने से परहेज करें। इसी इस दौरान नदी के किनारों व सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी सगठनों, एवं नागरिकों से भी अनुरोध है।

कि वह इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। अतः इस सुचना को मध्यनजर रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च सतर्कता बनाये रखें।

किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01702-226401, 226402, 226403,226404,226405 एवं 1077 (टोल फ्री) पर सूचित करें उपायुक्त सिरमौर द्वारा जनहित में जारी।

Related Post