Breaking
Tue. Aug 25th, 2026

आज गमगीन क्यों है हाटी समुदाय

हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए आजीवन लड़ाई लड़ने वाले योद्धा अधिवक्ता ठाकुर जीत सिंह कठवाढ़िया के निधन पर पुरे जिले और समस्त गिरिपार में शोक की लहर है।

ठाकुर जीत सिंह कठवाढ़िया की आज नाहन उनकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उन्हें रविवार को अपने निवास स्थान में दिन के समय अचानक हार्ट अटैक पड़ा तुरंत उनके परिजन उनको नाहन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार उनके गृह क्षेत्र कठवाढ में सोमवार को किया जाएगा ।

जीत सिंह कटवारिया सिरमौर जिले की एक जानी मानी शसख्सियत थे जिन्होंने गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी ।

उनकी पत्नी अभी हाल में ही नौणी यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुई है जबकि बेटा चंडीगढ़ में जियोलॉजिस्ट के पद पर है।

Related Post