Breaking
Sat. May 2nd, 2026

पद एक तलबगार अनेक : पीपलीवाला प्रधान पद के लिए सदाम हुसैन समेत 8 उम्मीदवार आए सामने

पद एक तलबगार अनेक :  पीपलीवाला प्रधान पद के लिए सदाम हुसैन समेत 8 उम्मीदवार आए सामने

पंचायत प्रधान के निलंबित होने पर खाली हुई पीपलीवाला पंचायत प्रधान की सीट पर उप चुनाव की घोषणा हो गई है।

इसी के साथ इस एक पद के लिए कई तलबगार सामने आने लगे है। अभी तक इस पद के लिए 8 उम्मीदवारों के नाम आए सामने आए है। इन्होंने सोशल मीडिया और गांव गांव में प्रचार भी शुरू कर दिया हैं। इस पद के लिए अभी तक खटीजा खातून, जमालुदीन कादरी, सराफत अली,फरमान, यूनस, सदाम हुसैन , हारून और नसीम के नाम सामने आए है। कितने और उमीदवार सामने आते है। और इनसे 15 फरवरी को नामांकन वापसी के दिन कितने उमीदवार मैदान में खड़े रहते है। ये तो वक्त ही बताएगा।

गौरतलब है कि इस पंचायत में लगभग 2200 मतदाता है। जिसमें 1600 के करीब मुस्लिम और 600 के करीब हिंदू मतदाता है। और पिछले कई सालों से इस सीट पर मुस्लिम बिरादरी का कब्जा रहा है।

इस दिन कर सकते है नामांकन

इन पदों के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र 8, 9 व 12 फरवरी को प्रात: 11 से सायं 3 बजे तक भर सकते हैं। 13 फरवरी को प्रात: 10 बजे से प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएंगी। जबकि 15 फरवरी को प्रात: 10 बजे से सायं 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 15 फरवरी को नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूर्ण होने के तुरंत बाद चुनावी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। 25 फरवरी को प्रात: 8 से सायं 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे तथा उसके बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

मतदान केंद्र घोषित , पंचायत में आचार संहिता भी लागू

इस पीपलीवाला ग्राम पंचायत के अंतर्गत किरतपुर भगवानपुर वार्ड नंबर एक के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला, किरतपुर कमरा नंबर एक, किरतपुर भगवानपुर वार्ड नंबर 2 के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला किरतपुर कमरा नंबर दो, किरतपुर भगवानपुर-वार्ड नंबर 3 के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला, भगवानपुर कमरा नंबर 1, किरतपुर भगवानपुर-वार्ड नंबर 4 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगवानपुर कमरा नंबर दो, किरतपुर भगवानपुर वार्ड नंबर 5 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला भगवानपुर कमरा नंबर 3, पीपलीवाला वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला पिपलीवाला कमरा नंबर 1, पीपलीवाला वार्ड नंबर 7 के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पीपलीवाला, कमरा नंबर एक में मतदान केंद्र अधिसूचित किया गया है।

इसी प्रकार जोहड़ों -वार्ड नंबर 8 के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पिपली वाला कमरा नंबर दो, जोहड़ों के वार्ड नंबर 9 के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोहड़ो में कमरा नंबर एक में मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है।

Related Post