Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

दून प्रेस क्लब के समाजसेवा की ओर बढ़ते कदम

दून प्रेस क्लब के समाजसेवा की ओर बढ़ते कदम

दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब से जुड़े पत्रकार अब समाजसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

गत दिवस श्री शिवानंद रमोल स्मारक गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डीएसआर ग्रुप वा दून प्रेस क्लब के सहयोग द्वारा स्कूल प्रबंधन को एलईडी स्क्रीन दी गई जो स्कूल में लगे कैमरों को स्क्रीनिंग के लिए दी गई है।

डीएसआर ग्रुप व दून प्रेस क्लब हमेशा इस तरह के सामाजिक कार्य में अपना सहयोग हमेशा देता आया है। इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष मुकेश रमौल ने कहा कि डीएसआर ग्रुप व दून प्रेस क्लब की कोशिश हमेशा जनहित के कार्यों के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दें रहा है।

Related Post