Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

गैंगवार : पड़ोसी राज्य हरियाणा के यमुनानगर में लॉरेंस गैंग के शूटर की हत्या

गैंगवार : पड़ोसी राज्य हरियाणा के यमुनानगर में लॉरेंस गैंग के शूटर की हत्या

हिमाचल के पड़ोसी राज्य हरियाणा के यमुनानगर में लॉरेंस गैंग के शूटर राजन की हत्या कर दी गई है। राजन को पहले गोली मारी गई फिर सबूत नष्ट करने के लिए इसके हाथ-पांव बांधकर जिंदा आग के हवाले किया गया। राजन जला शव पश्चिमी यमुना किनारे में मिला है।

शूटर राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंद्र बंबीहा ग्रुप ने ली है। बंबीहा के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डालकर उसे वायरल किया गया है। फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि रात जो राजन लाडवा कुरुक्षेत्र का कत्ल हुआ है।

कत्ल लक्की पटियाल और अर्श डल्ला ने कराया है। राजन ने लॉरेंस और विष्णु के कहने पर लक्ष्मण देवासी सांचोर का मर्डर कराया था। इस हत्या का कारण गैंग वार है। और पहले भी कई बार हो चुकी है।

Related Post