Breaking
Tue. Jan 13th, 2026

एक और उपलब्धि : आंज भोज के मंडल अध्यक्ष ने रचा इतिहास

एक और उपलब्धि : आंज भोज के  मंडल अध्यक्ष ने रचा इतिहास

आंज भोज की भैला पंचायत के निवासी और पांवटा साहिब के बीजेपी मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने प्रेस बयान में कहा कि पूर्व मंत्री और विधायक सुखराम चौधरी के नेतृत्व में भाजपा मंडल पांवटा साहिब हर कार्य में अग्रणी है। और प्रदेश में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि मंडल भाजपा पाँवटा में पीएम नरेंद्र मोदी की कल हुई मन की बात कार्यक्रम में पांवटा साहिब के सभी 104 बूथों पर सुना गया। इससे पूर्व दिसम्बर माह में भी 100 प्रतिशत यानी सभी बूथों पर यह कार्यक्रम सुना गया था। विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी भाजपा मंडल पाँवटा साहिब पूरे प्रदेश में अग्रणी रहा।

उन्होंने बताया कि यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है भाजपा मंडल पाँवटा साहिब की पूरी टीम एक जुट होकर कार्य कर रही है। इसमें भाजपा मंडल पाँवटा की पूरी कार्यकारणी सभी मोर्चे महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, एसटी मोर्चा सभी का सहयोग रहा है।

उन्होंने कहा कि देश में मोदी की लहर है। इस बार तो वर्ष 2019 से भी ज्यादा लहर है। देश में फिर मोदी सरकार आनी तय है। अप्रैल मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा पाँवटा की टीम पहले से भी अधिक लीड देकर जोरदार प्रदर्शन करेगी।

Related Post