Breaking
Thu. Jun 18th, 2026

अदम्य साहस का परिचय देने वाले कार सेवकों को कल मिलेगा सम्मान

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा आज हो गई है। आज सभी संस्थाएं मंदिरों में पूजा पाठ और भंडारे में व्यस्त होने के कारण मंगलवार को पांवटा साहिब में विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है।

जिसमें पांवटा की 15 से अधिक धार्मिक संस्थाएं भाग ले रही है। शाम को शोभा यात्रा की समाप्ति पर करीब 80 से अधिक कार सेवकों को संस्थाएं ही सम्मानित करेगी। शाम को भजन गायक भगवान राम की लीलाओं का वर्णन करेगें।

सबसे पहले सुबह 10 बजे पांवटा साहिब से लगभग 5 किलोमीटर दूर पातलेश्वर शिव मंदिर से नगर पालिका मैदान पाँवटा साहिब शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसका संचालन ब्राह्मण सभा को दिया गया है।

सोमवार को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद दोपहर में प्रसाद वितरित किया गया और युवाओं द्वारा शहर में बाइक में जय श्री राम के नारे लगाते हुए निकल रहे थे। मंदिरों में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शहर में सड़कों पर स्टाल लगाए गए थे जगह-जगह डीजे बज रहे थे। राम लला हम आ गए, मंदिर वहीं बना गए। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी चारों तरफ थी।

Related Post