Breaking
Thu. Nov 26th, 2026

चड़ीगढ़ में हंगामा : पुलिस शांति बनाए रखने की कर रही कोशिश

चड़ीगढ़ में हंगामा : पुलिस शांति बनाए रखने की कर रही कोशिश

आज चंडीगढ़ में हंगामा शुरू हो गया हैं। इसका कारण चंडीगढ़ में आज होने वाला मेयर चुनाव

अचानक टल गया है। बताया जा रहा है कि चुनाव अधिकारी अनिल मसीह बीमार हो गए हैं। जिसके चलते चुनाव नहीं हो पाएगा। वहीं इस सूचना के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन की तरफ से हंगामा शुरू हो गया है। इस दौरान पुलिस शांति बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

मेयर चुनाव टलने के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि आज बीजेपी ने अपनी निश्चित हार को देखते हुए षड्यंत्र से चंडीगढ़ नगर निगम में होने वाले मेयर चुनाव को रुकवा दिया। जिससे सारे चंडीगढ़ में आक्रोश की लहर फैल गई है।

Related Post